कृषि उपज मंडी में बने समर्थन मूल्य खरीद केंद्र पर पिछले करीब छह दिनों से गेहूं की तुलाई बंद होने से किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसान अपनी उपज लेकर मंडी में पहुंचे हैं, लेकिन तुलाई नहीं होने के कारण उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।