हज़ारीबाग: चौपारण में अवैध शराब माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, 9 भट्ठियां ध्वस्त, 9500 किलो जावा महुआ नष्ट
चौपारण थाना क्षेत्र के भगहर गांव में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। उत्पाद विभाग, चौपारण थाना और गया मद्द निषेध विभाग की संयुक्त टीम ने 9 अवैध महुआ चुलाई भट्ठियों पर छापेमारी कर 9500 किलो जावा महुआ नष्ट किया और 460 लीटर अवैध शराब जब्त की। शराब बनाने के उपकरण भी बरामद हुए। कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया।