बीना: गांधी वार्ड स्थित ओवर ब्रिज पर बाइक और कार में टक्कर, बाइक चालक गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
Bina, Sagar | Oct 8, 2024 बाइकचालक कमलेश कुशवाहा निवासी बोथी घाट कुरवाई रेलवे स्टेशन से अपनी बहन को लेकर बाइक से अपने गांव जा रहा था। तभी सोमवार की रात करीब 8:00 गांधी वार्ड स्थित ओवरब्रिज पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों ने सिविल अस्पताल बीना पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।