बिल्हौर: डोडवा में एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर दलित व्यक्ति पर किया हमला, पुलिस को दी गई शिकायत
थाना बिल्हौर क्षेत्र के ग्राम डोडवा से एक बड़ी घटना सामने आई है। आलोक गौतम, पुत्र राम नारायण, निवासी डोडवा, ने थाना प्रभारी को दी गई शिकायत में गाँव के कुछ व्यक्तियों पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। आलोक ने बताया कि वह खेत से लौटते समय शुक्रवार शाम 6 बजे आदित्य अपने साथियों संग पहुंचा और मारपीट की।