चित्तौड़गढ़: सुरजना में बनने वाली MD ड्रग्स का खरीदार मंदसौर से NCB के हाथ आया, गुजरात तक करता था सप्लाई, सत्यनारायण की तलाश
सुरजना में पकड़ी गई एमडी ड्रग्स फैक्ट्री के मामले में NCB ने ड्रग्स खरीददार मंदसौर के जाफर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया. मौके से पकड़े गए ताराचंद कुमावत से हुई पूछताछ के आधार पर जा lफर की तलाश की जा रही थी, उसके हाथ आने के साथ ही नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के सामने आने की संभावना है. फिलहाल मानपुरा के सतनारायण कुमावत की तलाश की जा रही है जो ताराचंद का भाई है