पाटन: ग्राम गंज खमरिया में 21 वर्षी युवक ने फांसी लगा कर दी जान कारण अज्ञात कटंगी पुलिस कर रही है मामले की जांच
कटंगी थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय ने शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे बताया कि कटंगी के ग्राम गंज खमरिया में 21 वर्षी युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जाता कि मोहित कोल ने अपने घर के पास वाली झोपड़ी में फांसी लगाकर जान दे दी उसने यह कदम क्यों उठाया अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल कटंगी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।