धनघटा थाना क्षेत्र के नकहा गांव में 30 वर्षीय व्यक्ति शत्रुघ्न पुत्र वीरेंद्र की शुक्रवार को देर रात अज्ञात कारणों से मौत हो गई है। वहीं शनिवार को धनघटा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि उसकी कैसे मौत हुई है।