कोलगवां के बमुरहा में पति अशोक कुशवाहा की प्रताड़ना व मारपीट से तंग आकर पीड़ित पत्नी संगीता कुशवाहा सतना के कोलगवां थाने पहुंची और मारपीट करने वाले पति अशोक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी । शुक्रवार की शाम 4 बजे पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जिला अस्पताल में मेडिकल कराया और आरोपी पति अशोक के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है ।