शिवपुरी नगर: गुरूजी शिक्षकों को 5 साल बाद मिली क्रमोन्नति, कर्मचारी संघ ने जताया आभार
गुरूजी शिक्षकों की क्रमोन्नति (प्रमोशन) प्रक्रिया पिछले करीब 5 वर्षों से लंबित थी, जिससे शिक्षकों में काफी नाराज़गी थी। इस मुद्दे को लेकर कर्मचारी संघों ने कई बार ज्ञापन भी दिए, लेकिन लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह मामला गुरूजी शिक्षकों को संविदा शिक्षक बनाने की तारीख, वरिष्ठता और नियुक्ति दिनांक से जुड़ा हुआ था।