हरदोई: भाजपा के 46वें स्थापना दिवस को लेकर हरदोई में तैयारियां तेज, पार्टी कार्यालय में हुई तैयारी बैठक
Hardoi, Hardoi | Mar 31, 2026 भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस को लेकर जिले में तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में 6 से 12 अप्रैल तक चलने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तय की गई। बैठक में जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने की।