अधौरा: दिघार गांव में शादी समारोह के भंडारा में बनाए गए चीनी के शिरा में गिरने से एक किशोर गंभीर रूप से झुलसा
Adhaura, Kaimur | May 11, 2025 दिघार गांव में शादी समारोह के भंडारा में बनाए गए चीनी के शिरा में गिरने से एक किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। आज रविवार को सदर अस्पताल 11 बजे पहुंचे परिजनों ने बताया कि किशोर अधौरा थाना क्षेत्र के ओलदाग गांव निवासी शिवकुमार सिंह यादव के 12 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार बताया जाता है। उन्होंने बताया कि दिघार गांव शादी समारोह में भाग लेने के लिए गए थे।