धौज: फरीदाबाद साइबरथाना ने पुलिस स्कॉलरशिप दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को कृष्णा कॉलोनी बाटा चौक से किया काबू
आरोपियो ने जयपुर की रहने वाली महिला से Ministry of Labour and Employment Govt. of India के अधिकारी बनकर बात कर महिला को अपने झांसें में लिया। आरोपियो ने पीडित को बताया कि उसके बच्चों की 1,30000/-रु की एजुकेशन स्कॉलरशिप आई है। जिसको भेजने के लिए कुछ डॉक्यूमेंट, प्रोससिंग अन्य कुछ फॉर्मेलिटी की जानी है। इस फॉर्मेलिटी को पूरा करने के लिए एक फीस देनी पड़ेगीl