मौदहा: मौदहा तहसील क्षेत्र में महिला ने कृषि भूमि पर कब्जे का आरोप लगाकर एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई
एक महिला ने अपनी कृषि भूमि पर जबरन कब्जे, मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाकर उप जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। सिसोलर थाना क्षेत्र के बक्छा गांव निवासी उर्मिला पत्नी लालजी ने एसडीएम करणवीर सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके पति के नाम बक्छा बॉगर स्थित गाटा संख्या 448 में 1.242 हेक्टेयर कृषि भूमि दर्ज है। इसी भूमि पर उनका परिवार खेती कर