प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा।
.....................
आज दिनांक- 3 जुलाई 2026 को श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी नालन्दा द्वारा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान एकंगरसराय प्रखंड अंतर्गत केशोपुर तटबंध का बाढ़ निरोधी तैयारियों की स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान बाढ़ निरोधी कार्यों एवं मानसून पूर्व की गई तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी, हिलसा श्री अमित कुमार पटेल द्वारा विगत वर्ष आई बाढ़, प्रभावित क्षेत्रों, राहत एवं बचाव कार्यों तथा इस वर्ष की तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
जिला पदाधिकारी महोदय ने कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि संवेदनशील स्थलों पर सैंड बैग (बालू भरे बोरों) की संख्या शीघ्र बढ़ाई जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल उनका उपयोग किया जा सके। उन्होंने उप विकास आयुक्त को निर्देश दिया कि संभावित बाढ़ की स्थिति में त्वरित कार्य प्रारंभ करने हेतु आवश्यक संख्या में मजदूरों की पूर्व से ही पहचान एवं उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से तटबंधों पर निरंतर गश्ती (Patrolling) कराते रहने का भी निर्देश दिया, ताकि किसी भी प्रकार की क्षति अथवा असामान्य गतिविधि की सूचना समय पर प्राप्त हो सके।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी बाढ़ निरोधी तैयारियां समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण की जाएं तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ पूरी तरह तैयार रहें।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री रंजन चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी, हिलसा श्री अमित कुमार पटेल, भूमि सुधार उप समाहर्ता, हिलसा श्रीमती रश्मि कुमारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इस्लामपुर श्री कुमार ऋषिराज, प्रखंड विकास पदाधिकारी, एकंगरसराय श्रीमती प्रियंका कुमारी, अंचल अधिकारी, एकंगरसराय श्री विवेक कुमार तथा कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, एकंगरसराय श्री वाल्मीकि प्रसाद सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Vijay Kumar Choudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Water Resources Department, Government of Bihar
Disaster Management Department Govt. of Bihar
Nalanda, Bihar | Jul 3, 2026