हुज़ूर: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों के रुझानों से भाजपा में उत्साह, भाजपा कार्यालय में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न
Huzur, Bhopal | May 4, 2026 पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिलने के बाद राजधानी भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल बन गया है, जबकि मतगणना अभी जारी है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जीत की खुशी मनाई और एक दूसरे को झालमुड़ी खिलाकर बधाई दी |