बहराइच: विकास भवन सभागार मे उत्कृष्ट कार्य वाले समूहों की 20 महिलाएं हुईं सम्मानित पीएम के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण
सोमवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की मौजूदगी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 स्वयं सहायता समूहो चित्तौरा की गीता, रेखा, माया, कंचन व गीता, तेजवापुर की रेनू मिश्रा, ज्योति शुक्ला, पूजा, ममता देवी आदि को प्रशस्ति पत्र वितरण कर सम्मानित किया गया। वही पीएम मोदी के एनआरएलएम के तहत चयनित दीदियों से पीएम मोदी के संवाद कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।