बहराइच: जनपद बहराइच में भेड़िये को पकड़ने में नाकाम साबित हो रहा वन विभाग, 2 पिंजड़े लगाए गए और ड्रोन की ली जा रही मदद
जिले में बाघ और तेंदुए के बाद आबादी क्षेत्र में जंगली भेड़िया का हमला बढ़ गया है। रविवार की रात मिश्रनपुरवा गांव में मां की गोद में सो रही तीन वर्षीय मासूम बालिका को भेड़िया जबड़े में दबाकर उठा ले गया। पहले भी भेड़िया एक बच्चे समेत आधा दर्जन लोगों पर हमला कर घायल कर चुका है। वन विभाग के लाख कोशिश के बाद भी भेड़िया पकड़ से दूर है। ग्रामीण दहशतजदा हैं।