संत कबीर नगर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त की राशि 213,384 किसानों के खातों में 42 करोड़ 66 लाख रुपये की रकम डीबीटी के जरिए पहुंचाई गई। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में विधायक अनिल त्रिपाठी की मौजूदगी में देखा गया।