पेण्ड्रा: पेंड्रा थाना क्षेत्र में परिचित ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पेंड्रा थाना क्षेत्र में एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक परिचित युवक द्वारा नाबालिग लड़की के साथ लगातार दुष्कर्म किए जाने की घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। पीड़िता के गर्भवती होने के बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ी और परिजनों को इस स्थिति की जानकारी हुई, तब जाकर इस जघन्य अपराध का खुलासा हुआ।