यमुनानगर। जिले के एक निजी स्कूल के खिलाफ अभिभावक द्वारा गंभीर आरोप लगाते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय, यमुनानगर में लिखित शिकायत दी गई है। शिकायत में स्कूल प्रशासन पर बच्चों के साथ भेदभाव, मारपीट, स्टाफ की कमी, बार-बार शिक्षकों के बदलाव तथा शिकायतों पर ध्यान न देने जैसे आरोप लगाए गए हैं।