धनोरा: बरसात के साथ बाजारों में पहुंचे देसी सब्जियों के बीज, किसानों में उत्साह
Dhanora, Seoni | Jul 12, 2026 बरसात का मौसम शुरू होते ही धनोरा तहसील के बाजारों में देसी सब्जियों के बीजों की बिक्री बढ़ गई है। आदिवासी बहुल इस क्षेत्र के अधिकांश किसान घरों और खेतों में सब्जियां उगाते हैं। बाजारों में लौकी, भिंडी, सेम, कद्दू सहित कई देसी सब्जियों के बीज उपलब्ध हैं। अच्छी फसल की उम्मीद के साथ किसान और ग्रामीण इन बीजों की खरीदारी के लिए उत्साहपूर्वक बाजार पहुंच रहे हैं।