पतरघट: पतरघट पुलिस ने कपसिया से हंगामा करते हुए एक नशेड़ी को किया गिरफ्तार, विधि सम्मत कार्रवाई कर भेजा जेल
कपसिया वार्ड 13 निवासी श्यामानंद सिंह उर्फ टुटू को पतरघट पुलिस ने नशे की हालत में हंगामा करते गिरफ्तार किया है.थाना अध्यक्ष ने कहा नशे की हालत में हंगामा करते कपसिया निवासी श्यामानंद सिंह को पीएसआई प्रशांत कुमार ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। इससे पूर्व भी नशे की हालत में पकराये जाने पर न्यायालय भेजा गया था।