सरगुजा जिले के अम्बिकापुर नगर निगम अंतर्गत गांधीनगर की पटवारी गली में बुनियादी सुविधाओं का बुरा हाल है। स्थानीय निवासी वर्षों से बदहाल सड़क और नाली की मार झेल रहे हैं। बारिश के दिनों में यह गली जलभराव के कारण तालाब बन जाती है, जिससे स्कूली बच्चे आए दिन गिरकर हादसों का शिकार हो रहे हैं। वार्डवासियों का कहना है कि नगर निगम महापौर और कलेक्टर से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री तक को कई बार ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं, लेकिन सालों बीतने के बाद भी प्रशासन की नींद नहीं टूटी।
लगातार हो रही उपेक्षा से आहत लोगों की बेबसी अब आक्रोश और लाचारी में बदल चुकी है। परेशान वार्डवासियों ने तंग आकर यहां तक कह दिया है कि "प्रशासन बस नाली बनवा दे, सड़क हम खुद चंदा इकट्ठा करके बना लेंगे।" नगर निगम के दावों की पोल खोलती यह तस्वीर सीधे तौर पर स्थानीय तंत्र की घोर लापरवाही को बयां कर रही है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर जिम्मेदार कुंभकर्णी नींद से कब जागेंगे और इन नागरिकों को नारकीय जीवन से कब मुक्ति मिलेगी?
#Ambikapur #Surguja #RoadProblem #DrainageIssue #CivicNeglect #LocalIssues #MunicipalCorporation #ChhattisgarhNews #PublicGrievance #VoiceOfCitizens #FatafatNews