मैहर में गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर आम आदमी पार्टी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। घंटाघर पर आयोजित इस धरने में जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह और प्रदेश सह सचिव उमेश चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और जताया विरोध।