नौगांव: आरक्षक की मौत के बाद साथी पुलिसकर्मी का छलका दर्द, पुलिस सिस्टम पर उठे सवाल
नौगांव थाना क्षेत्र में आरक्षक की मौत के बाद पुलिस विभाग का एक भावुक पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 12 बजे नौगांव थाना में पदस्थ आरक्षक हरदेव कुशवाहा द्वारा पुलिस विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप में साझा किया गया पत्र चर्चा का विषय बन गया।बताया जा रहा है कि यह पत्र साथी आरक्षक तरुण गंधर्व की मौत के बाद लिखा गया,