हज़ारीबाग: मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हजारों कर्मी कामकाज ठप कर विरोध जता रहे हैं, मनरेगा कर्मियों ने मंगलवार को तीन बजे बताया कि, वर्षों से कम मानदेय और अस्थायी सेवा शर्तों में काम करने के बावजूद उन्हें न तो नियमित किया गया और न ही सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिला। अब वे सेवा सुरक्षा, नियमितीकरण और बकाया वेतन की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं।