खगड़िया: डीएम नवीन कुमार ने भारतीय जनगणना जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
खगड़िया समाहरणालय से शुक्रवार दिन के 3:00 बजे को भारतीय जनगणना जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर डीएम नवीन कुमार ने रवाना किया। जनगणना कोषांग द्वारा जनगणना–2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं घर-घर सर्वेक्षण का कार्य शुरू किया जा रहा है। इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं और आम लोगों से सहयोग की अपील की है। प्राप्त