हमीरपुर: पतारा गांव में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मां ने कमरे में फंदे से लटका देख मचाई चीख-पुकार
कुरारा विकासखंड क्षेत्र के पतारा गांव में एक युवक ने शुक्रवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रज्जन सिंह 28 वर्ष अपने घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार रात करीब 3 बजे मां चुन्नी देवी पास में ही सो रही थीं। आहट सुनकर जागने पर उन्होंने रज्जन को फंदे पर लटका देखा। उन्होंने शोर मच