सैदपुर: हाईवे पर बाइक से बेहद खतरनाक स्टंट का वीडियो हुआ वायरल, युवक लेटकर चला रहा बाइक
वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए जानलेवा स्टंट करते एक मनबढ़ युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन एक्शन में आ गया है। स्टंटबाज मनबढ़ की धर-पकड़ के प्रयास में सैदपुर पुलिस जुट गई है। वायरल वीडियो सैदपुर थाना क्षेत्र के पियरी स्थित हाईवे का बताया जा रहा है।