तरबगंज: तहसील क्षेत्र के गोंडा अयोध्या बॉर्डर का जिला अधिकारी ने किया निरीक्षण संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
मंगलवार को जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने तरबगंज तहसील क्षेत्र के गोंडा अयोध्या बॉर्डर का निरीक्षण किया और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सकुशल संपन्न होने के बाद प्रभु श्री राम के दर्शन करने के लिए लोग प्रभु श्री राम की नगरी की ओर बढ़़ रहे हैं, एडिशनल एसपी ने बताया 24 जनवरी रात्रि 10 बजे तक आवागमन बंद रहेगा।