तरबगंज: धौरहराघाट के व्यक्ति ने गांव के ही एक व्यक्ति पर बंजर भूमि पर अवैध निर्माण करने का लगाया आरोप, जिलाधिकारी से की शिकायत
धौरहराघाट निवासी हरिश्चंद्र सोनी ने जिलाधिकारी गोंडा को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा- गांव के ही राम सवेरे दबंगई से सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध रूप से दुकान व मकान बना रहे हैं, जिसे गांव से पानी निकासी के लिए लगाई गई पुलिया को मिट्टी पाट कर बन्द कर दिया है। जिससे बरसात के समय गांव में जल भराव होने की पूर्ण संभावना है, गांव के लोगों का जीवन प्रभावित हो सकता है।