शेखपुरा के नए डीएम के रूप में शेखर आनंद ने बुधवार को दिन के 12 बजे पदभार ग्रहण कर लिया। यहां के निवर्तमान डीएम आरिफ अहसन ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। जिसके बाद कागजी प्रक्रिया कर उन्हें जिम्मेदारी सौंप दी। पत्रकारों से बात करते हुए नए डीएम ने कहा जिले में चल रही योजनाओं को समय पर पूरा करना पहले प्राथमिकता होगी।