सुपौल: जनता दरबार में 32 मामलों की सुनवाई, डीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Supaul, Supaul | Apr 17, 2026 सुपौल समाहरणालय में आयोजित जिला जनता दरबार में जिलाधिकारी श्री सावन कुमार (भा.प्र.से.) ने आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान कुल 32 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों को उठाया गया। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।