दरभा: पखनार में जादू-टोना के शक में दो भाइयों ने मिलकर ग्रामीण का गला रेता, पुलिस ने किया गिरफ्तार और भेजा जेल
Darbha, Bastar | May 2, 2026 दरभा थाना क्षेत्र अंतर्गत पखनार में अंधविश्वास और आपसी रंजिश के चलते एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां दो सगे भाइयों ने जादू-टोना के शक में अपने ही गांव के एक ग्रामीण की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।