चायल: चरवा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते घर पर चढ़कर मारपीट का आरोप, वीडियो हुआ वायरल; पुलिस जांच में जुटी
चरवा (कौशाम्बी)। चरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत चरवा के पूरब थोक में कथित मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते कई लोग उनके घर पहुंच गए और लाठी-डंडों से मारपीट करते हुए गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी।