रुन्नी सैदपुर के कटरा मोड़ पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासन अब सख्त रुख अपनाने जा रहा है। प्रशासन की कार्रवाई की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हलचल बढ़ गई है। स्थिति यह है कि प्रशासन के पहुंचने से पहले ही कई दुकानदार और आसपास के लोग खुद से ही अतिक्रमण हटाने में जुट गए हैं।