हमीरपुर: मौदहा कस्बा में दिन दहाड़े ई-रिक्शा सवार की अज्ञात सवारी ने काटी जेब, पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी
हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बा में ई रिक्शा सवार की ई रिक्शा में कटी जेब ,जेब कतरे का शिकार करहिया गांव निवासी शिवप्रकाश है। उसके अनुसार कस्बा के मालिद कॉम्प्लेक्स के पास से बड़ा चौराहा जाने को ई रिक्शा में बैठा था । रास्ते में एक सवारी और बैठ गई। आगे उतर गई। उसके बाद देखा तो पेंट की जेब कटी थी दस हजार रुपए नहीं थे।पुलिस सीसीटीवी फुटल खंगालने में जुटी।