मंझनपुर: मानपुर गौरा में रिश्वत न देने पर विधवा महिला का मुख्यमंत्री आवास लिस्ट से काटा गया नाम, डीएम से की शिकायत
मुख्यमंत्री आवास योजना में अनियमितताओं और रिश्वतखोरी के आरोपों ने एक बार फिर सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सिराथू तहसील के मानपुर गौरा गांव की रहने वाली विधवा सुनीता देवी ने गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि उसने आवास योजना के लिए सभी जरूरी दस्तावेज विकास खंड सिराथू कार्यालय में जमा किए थे।