मंझनपुर: जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक
मंझनपुर, कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देशन में शुक्रवार को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति फेज-5.0, साइबर जागरूकता एवं नए आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा और नए आपराधिक कानूनों की जानकारी दी गई।