टिकारी: टिकारी के मां तारा नगरी केसपा में वियतनाम के बौद्ध भिक्षु भ्रमण को पहुंचे, भगवान बुद्ध की आदमकद प्रतिमा का किया दर्शन
Tikari, Gaya | Nov 8, 2026 टिकारी प्रखंड के मां तारा नगरी केसपा में वियतनाम के बौद्ध भिक्षुओं का दल भ्रमण के लिए रविवार को पहुंचा। भिक्षुओं ने भगवान बुद्ध की आदमकद प्रतिमा का दर्शन किया और पूजा-अर्चना किया। इस दौरान भिक्षुओं ने परिसर का भ्रमण कर बौद्ध संस्कृति व शांति का संदेश दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने भारतीय परंपरा के अनुरूप आगत अतिथियो का गर्मजोशी से स्वागत किया।