दतिया नगर: दहेज की मांग पूरी न होने पर अकोला की महिला को ससुराल वालों ने किया प्रताड़ित
महिला के ससुरालपक्ष के लोगों द्वारा दहेज में एक लाख रुपए की मांग व मोटरसाइकिल को लेकर महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित किया । पीड़िता ने महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस के मुताबिक श्रीमती प्रीति परिहार पत्नी पवन परिहार पुत्री बीरबल परिहार उम्र 27 साल निवासी ग्राम अकोला थाना धीरपुरा हाल निवासी ग्राम बरका थाना पंडोखर जिला दतिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई.