कबीर मगहर महोत्सव कराए जाने को लेकर खलीलाबाद के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गई। जहां बैठक में कबीर नगर महोत्सव समिति के सदस्यों व जिलाधिकारी की मौजूदगी में निर्णय लिया गया की 28 जनवरी 2026 से 2 फरवरी 2026 तक चलेगा कबीर मगहर महोत्सव।यह जानकारी जिला सूचना विभाग ने सोमवार की दोपहर 3:30 बजे दी है।