तालबेहट: खांदी के मजरा गडलयाना में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे और लात-घूसे चले, 5 लोग गंभीर रूप से घायल, जिला मेडिकल रेफर
तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के खांदी के मजरा गडलयाना में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हो गई,जिसमें जमकर लाठी डंडे और लात घूसे चले हैं, बताया गया पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए,घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया,जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया है, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।