पंचायत में बुलाकर मॉब लिंचिंग की कोशिश का आरोप, आजाद अंसारी ने थाना में दिया आवेदन
दस लाख रंगदारी और पिस्टल की मांग का आरोप, जान बचाने के लिए सुरक्षा की गुहार
रांची: विधानसभा थाना क्षेत्र के नया टोली, नयासराय निवासी मोहम्मद आजाद अंसारी ने पंचायत के नाम पर षड्यंत्र कर जानलेवा हमला, मारपीट, लूट और रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए विधानसभा थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दी है। उन्होंने अपनी जान-माल की सुरक्षा के लिए सरकारी अंगरक्षक उपलब्ध कराने तथा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को आजाद अंसारी अपने स्कॉर्पियो से साथियों के साथ जा रहे थे। इसी दौरान अख्तर अंसारी ने वाहन रुकवाकर कथित तौर पर गैंगस्टर अमर सिंह के नाम पर 10 लाख रुपये रंगदारी और पांच पिस्टल अथवा उसकी कीमत देने की मांग की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मांग पूरी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। आजाद अंसारी ने बताया कि 26 अगस्त को उन्हें उत्तरी टुण्डुल पंचायत भवन में बैठक के नाम पर बुलाया गया। वहां पहुंचने पर कथित रूप से पहले से कई लोग मौजूद थे, जिनमें कुछ के पास लाठी-डंडे थे। शिकायत में अख्तर अंसारी समेत छह लोगों पर अचानक हमला करने और भीड़ को जान से मारने के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। उनका कहना है कि व्यक्तिगत अंगरक्षक, साथियों और कुछ स्थानीय लोगों ने किसी तरह उन्हें भीड़ से बाहर निकालकर बचाया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि हमले के दौरान उनके गले से करीब 80 हजार रुपये की सोने की चेन, घड़ी और करीब 30 हजार रुपये नकद लूट लिए गए। उन्होंने कहा कि आजाद अंसारी का कहना है कि झामुमो के नेता कलाम आजाद अंसारी और इनामुल हक मेरे साथ है मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता.कुछ अन्य लोगों पर भी धमकी देने और पूर्व में जान से मारने की साजिश का आरोप लगाया है।आजाद अंसारी ने मुख्यमंत्री, डीजीपी, आईजी, एसएसपी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी आवेदन की प्रतिलिपि भेजकर निष्पक्ष जांच, आरोपियों पर कार्रवाई और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
Ratu, Ranchi | Sep 7, 2026