डुमरी: सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने दूधपनिया के मृतक प्रवासी मजदूर का शव परिजनों को सौंपा
Dumri, Giridih | Feb 21, 2026 सऊदी अरब में मृत प्रवासी मजदूर विजय कुमार महतो का शव रांची पहुंचा। गिरिडीह के डुमरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मधगोपाली पंचायत के दुधपनिया निवासी विजय कुमार महतो हुंडई इंजीनियरिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत थे।सऊदी अरब में उनकी मृत्यु गोली लगने से हो गई थी।सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के अथक प्रयासों से लगभग चार महीने बाद उनका शव रांची पहुंचा।