फतेहाबाद: पुलिस ने वाहनों पर जाति लिखने के खिलाफ फिर की कार्रवाई, तहसील मुख्यालय के गेट पर अभियान चलाकर साफ करवाए जाति वाले शब्द
फतेहाबाद तहसील मुख्यालय के गेट पर उस समय हड़कंप मच गया जब इंस्पेक्टर फतेहाबाद धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ जाति को इंगित करते शब्द लिखे दोपहिया तथा चार पहिया वाहन वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने बड़ी संख्या में दो पहिया तथा चार पहिया वाहनों को रोका तथा उनके वाहनों के ऊपर लिखे शब्दों को साफ करवा दिया।