फतेहाबाद: शमशाबाद के ग्राम करौंधना में आकाशीय बिजली गिरने से 15 वर्षीय किशोर की हुई मौत
Fatehabad, Agra | Sep 30, 2025 शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम करौंधना में आकाशीय बिजली गिरने से घर के बगल में खड़े एक 15 वर्षीय किशोर की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया। घटना के बाद नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे। 15 वर्षीय हिमांशु पुत्र हरविलास मंगलवार को अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था तभी आकाश ही बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई।