फतेहाबाद: मिशन शक्ति के तहत छात्र अवनी कटारा को बनाया गया एक दिन का डीसीपी, सुनी जनता की समस्याएं और निस्तारण के दिए निर्देश
Fatehabad, Agra | Sep 30, 2025 महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहन देने के लिए छात्राओं में नेतृत्व की क्षमता विकसित करने के लिए पुलिस द्वारा नवरात्रि के अवसर पर एक अनूठी पहल की मंगलवार को डीसीपी पूर्वी के कार्यालय बमरौली कटारा में छात्र अवनी कटरा को एक दिन का पुलिस उपायुक्त पूर्वी बनाया । इस दौरान छात्रा ने पुलिस उपायुक्त पूर्वी के कार्यों का निर्वहन किया तथा जन समस्याओं का निस्तारण भी किया।