फतेहाबाद: डौकी के ग्राम कोलारी में आकाशीय बिजली गिरने से बाजरा काट रहे युवक की हुई मौत, मचा कोहराम
Fatehabad, Agra | Sep 30, 2025 डॉगी थाना क्षेत्र के ग्राम कोलारी में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में बाजरा काट रहे युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी पर उसके घर में कोहराम मच गया ।ग्राम कोलारी निवासी लोकेश उम्र करीब 24 वर्ष पुत्र भूरी सिंह मंगलवार दोपहर अपने खेत में बाजरा काट रहा था ।तभी आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे