फतेहाबाद: फतेहाबाद में टेंपो की टक्कर से घायल साधु को उपचार के बाद आगरा किया गया रेफर
सड़क किनारे पैदल जा रहे साधू कप्तान सिंह पुत्र मुन्ना लाल, निवासी सुजानपुरा जैतपुर को एक अज्ञात टेंपो ने फतेहाबाद आगरा मार्ग पर जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में साधू गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार, हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया और साधू रातभर सड़क पर दर्द से तड़पते रहे। सीएचसी पर उपचार के बाद बुधवार को उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया।